घटतौली की शिकायत करने पर उपभोक्ता से दुर्व्यवहार , डीलर ने किया आरोपो से इनकार

07 अगस्त 2019

बिहार समस्तीपुर रोसड़ा अनुमंडल के जन वितरण प्रणाली के दुकान दार के द्वारा काफी मात्रा में अवैद्य काम चल रहा है माप तौल में धांधली की जा रही है वही जब उपभोक्ता के द्वारा डीलर से शिकायत की जाती है। तो डीलर  द्वारा उपभोक्ता के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है । रोसड़ा अनुमंडल पदाधिकारी हसनपुर प्रखंड के मंगल गढ़ पंचायत के सरहचिया गांव के वार्ड नंबर 8 और 9 के जन वितरण प्रणाली विक्रेता सुधीर कुमार साहनी के द्वारा आम जनों को कम राशन देने और दुर्व्यवहार करने के संबंध में लोगों ने अनुमंडल पदाधिकारी को लिखित शिकायत देते हुए कहां है कि जांच उपरांत कार्रवाई की जाए। बताते चलें कि जन वितरण प्रणाली के विक्रेता सुधीर कुमार साहनी सरहचिया वार्ड नंबर 8 और 9 के आम लोगों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं साथ ही लोगों को कम राशन देते हैं और पैसे अधिक लेते हैं इस बात को लेकर गांव के लोगों ने विरोध किया तो जन वितरण प्रणाली के विक्रेता सुधीर कुमार साहनी ने कहा तुम लोगों को जहां जाना है जाओ कोई कुछ नहीं करेगा हम इतना ही राशन देंगे और पैसा इतना ही लगेगा जो लग रहा है। जब हमारे संवाददाता इस मामले को लेकर जन वितरण प्रणाली के विक्रेता सुधीर कुमार सहनी से बात किए तो उन्होंने इस बात से इंकार कर दिया कि ऐसी कोई भी बात नहीं है।
राजेश कुमार रौशन की रिपोर्ट - समस्तीपुर बिहार




Comments

Published news

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन