14 सूत्रीय मांगो के समर्थन में भाकपा कार्यकर्ताओ ने किया धरना प्रदर्शन

09 अगस्त 2019
बिहार समस्तीपुर :- 14 सूत्रीय मांगों के समर्थन में समस्तीपुर के रोसड़ा में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। जहां केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर इंकलाब जिंदाबाद रोसड़ा प्रखंड को सूखा क्षेत्र घोषित करों, आवाज दो हम एक हैं, कन्या विवाह योजना का राशि का भुगतान जल्द करो, सामाजिक सुरक्षा पेंशन का तीन हजार लागू करों, का नारा लगाते हुए विरोध जताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाकपा नेता सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना ने कहा कि पूरे देश में आज क्रांति दिवस है आज का दिन का ऐतिहासिक महत्व हैं। आज ही के दिन आजादी के मुकाम पर दहलीज तक पांव रखा था। इसलिए क्रांति दिवस के अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के किसान मजदूर केंद्र सरकार और राज्य सरकार के डपोरसंखी नारों के संदर्भ में बिहार के तमाम प्रखंडो पर धरना-प्रदर्शन किया गया है। सरकार ने 5 डिसमिल जमीन देने का वादा किया था, छुटे हुए परिवारों का राशन कार्ड, कन्या विवाह योजना एवं सूखा क्षेत्रों के पीड़ितों को राहत योजना का वादा पूरा नहीं कियाव है इसी के विरोध में धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया हैं। मौके पर सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना, भाकपा नेता 
रिपोर्ट : राजेश कुमार रौशन समस्तीपुर बिहार

Comments

Published news

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन