विकास कार्य के लिए मिले पैकेज में गोलमाल की आशंका , पूर्व विधायक मदन भैया ने जिलाधिकारी को पत्र लिख कर की जांच की मांग

27 जुलाई 2019
यूपी गाजियाबाद - खेकड़ा के पूर्व विधायक मदन भैया ने जिलाधिकारी गाजियाबाद को पत्र भेजकर खुलासा किया है कि सन 2005-06 में लोनी के विकास के लिए मिले 500 करोड रुपए के विशेष पैकेज पर भ्रष्ट अफसरों का साया पड़ा हुआ है पत्र में जिलाधिकारी महोदय से अनुरोध किया गया है कि लोनी के लिए यूआइडीएसएसएमटी योजना के अंतर्गत स्वीकृत परियोजना के तहत सीवर लाइन एवं पानी की लाइन हेतु कराए गए कार्य की गुणवत्ता की जांच कराई जाए, लेकिन अफसरों द्वारा जांच के नाम पर गोलमोल किया गया है। लगातार शासन के उच्च अफसरों द्वारा पूर्व विधायक माननीय मदन भैया जी को पत्र भेजकर अवगत कराया गया है कि आपके पत्र के आधार पर उत्तर प्रदेश जल निगम को इस प्रकरण में सीएसई की जांच करवाई जा रही है, यह पत्राचार सन 2009 से चल रहा है 10 साल बाद भी लोनी के विकास के लिए होने वाले कार्य जमीन पर नहीं उतरे हैं जो हुए भी है उनमें भी घटिया क्वालिटी सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। पूर्व विधायक मदन भैया ने आरोप लगाया है कि जांच के नाम पर केवल औपचारिकताएं पूर्ण की जा रही है और लोनी की आबादी बढ़ रही है, ऐसे में विकास कार्य ना होने के कारण पब्लिक बेहद परेशानी का सामना कर रही है
रिपोर्ट - सुशील चौधरी


Comments

Published news

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र