मामूली विवाद में भाई ने भाई पर किया हमला, जिला अस्पताल में भर्ती-pressindia24


01 जून, 2019
हरदोई, प्रेस इंडिया २४ 
  • भाई ने भाई पर प्राइवेट पार्ट काटने का लगाया आरोप 
  • गेहूँ बटवारे को लेकर चल रहा था विवाद
  • सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर

 जनपद में दो भाइयों के विवाद में एक बड़े भाई ने छोटे भाई का गुप्तांग काट देने का मामला सामने आया है |गम्भीर अवस्था मे घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है हालांकि भाई ने भाई पर प्राइवेट पार्ट काटने का आरोप लगाया है|

 मामला कासिमपुर थाना इलाके के पथरौली गांव का है यहां के रहने वाले मंसाराम का अपने ही बड़े भाई प्रकाश से गेंहू के बटवारे को लेकर विवाद चल रहा था |इसी को लेकर दोनों में पहले वाद-विवाद हुआ उसके बाद बात मारपीट पर आ गयी |दोनो भाइयों में लाठी डंडों से मारपीट हो गयी |मारपीट में ही मंशाराम का आरोप है कि भाई ने उसके प्राइवेट पार्ट पर चाकू चला दिया जिससे उसका पार्ट कट गया |घायल को सीएचसी बेहन्दर ले जाया गया जहां से उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है |

 एएसपी कुं ज्ञानंजय सिंह ने बताया संबंधित मामले की रिपोर्ट दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जा रही है|


रिपोर्ट : संतोष कुमार 

Comments

Published news

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन