घर से बाहर सो रहे अधेड़ की धारदार हथियार से निर्मम हत्या -pressindia24

 हरदोई ,प्रेस इंडिया २४ |

निर्मम हत्या से टडियावां क्षेत्र में फैली सनसनी                        

 जनपद हरदोई में एक निर्मम हत्या का मामला सामने आया है | यहां घर के बाहर सो रहे अधेड़ की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई | इस घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई | ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई |

 यह घटना टडियावा थाना क्षेत्र के ग्राम फकीराबाद की है | यहां रामकुमार (55) पुत्र छोटेलाल शुक्रवार रात अपने मकान के बाहर चारपाई पर सोए थे  उनके सोने के बाद परिजनों ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया | सुबह करीब 5 बजे रामकुमार की पुत्री शांति ने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो दरवाजा बाहर की ओर से बंद मिला | छत के ऊपर जाकर पड़ोसी से कहकर शांति ने दरवाजा खुलवाया तो बाहर आने पर रामकुमार का शव चारपाई पर पड़ा मिलने से घर में कोहराम मत गया |


रिपोर्ट : संतोष कुमार 

Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की