क्रांतिकारी मोर्चा ने वृक्ष रोपित कर पर्यावरण को सुन्दर बनाएं रखने का दिया संदेश

05 जून, 2019 
हरदोई/ब्यूरो 
  • पर्यावरण दिवस पर 101 पौधे रोपित कर वातावरण शुद्ध रखने का दिया संदेश
  • संगठन ने कई जनपदों में मनाया पर्यावरण दिवस  

 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर  सामाजिक संगठन क्रांतिकारी जनसंघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक शुक्ला 'उज्जवल' के निर्देशन पर कई जनपदों में वृक्षारोपण किया गया.                                  संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश विक्रम सिंह ने 101 पौधों का वृक्षारोपण कर सभी पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम-सब एक वृक्ष रोपित कर अपने आसपास का पर्यावरण संजोये रहे  जिससे कि हमारे आने वाले समय में कठिन परेशानियों से बचा जा सके.                   

 वहीं संगठन के जिलाध्यक्ष लखीमपुर-खीरी अरुण दीक्षित ने कहा कि पर्यावरण के मामले में समाज बहुत पीछे है हमारे संगठन के पदाधिकारियों ने यह संकल्प लिया है कि हर वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संगठन द्वारा 101 पौधों का वृक्षारोपण कर पर्यावरण को सुन्दर व हरा भरा रखने में सहयोग करेंगे और अन्य समाजिक कार्य करते रहेंगे.हमारा संगठन प्रदेश के हर जिले में समाज सेवा का कार्य कर रहा है

  इस कार्यक्रम में जिला टीम संरक्षक हरदोई मुकेश विक्रम सिंह , वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक सिंह गौर ,जिला महामंत्री अजीत सिंह चौहान,जिला उपाध्यक्ष योगेश पाण्डेय,  जिला मीडिया प्रभारी पौरुष पाण्डेय  ,उपाध्यक्ष अजय सिंह , जिलाध्यक्ष सीतापुर मुन्ना लाल शुक्ला अन्य सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे.

Comments

Published news

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र