हरदोई क्रिकेट लीग-३ का जनपद में किया गया शुभारम्भ


      16 जून, 2019
                 हरदोई /ब्यूरो 
  • HCL-3 का जनपद में किया गया आगाज 
  • युवाआें की प्रतिभा दिखाएगी दमखम 

  आर आर इंटर कॉलेज में हरदोई क्रिकेट लीग (HCL-3) का जनपद हरदोई में शनिवार को आगाज हो गया है मुख्य अतिथि गंगा सिंह चौहान पूर्व विधायक ने फीता काटकर मैच का शुभारंभ किया वहीं नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र 'मधुर' , भाजपा नेता पारुल दीक्षित ,समाजसेवी  राजवर्धन सिंह 'राजू' के कर कमलों द्वारा क्रिकेट का शुभारंभ कर सभी खिलाड़ियों का परिचय लेते हुए नगर पालिकाध्यक्ष सुखसागर मिश्र 'मधुर' ने गेंद फेंककर क्रिकेट का आगाज किया व सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की. 

 समाजसेवी राजवर्धन सिंह 'राजू' ने कहा कि हमारे युवा क्रिकेट के प्रति बहुत ही सजग रहते है हमारा प्रयास है कि जनपद के युवा जिले से शुरुआत कर विदेशों में भी नाम रोशन करें.

  क्रिकेट का आयोजन कर रहे अंकित सिंह परमार,  विकास प्रताप सिंह, योगेश विक्रम सिंह, मुकेश सिंह, श्याम सिंह, दीप सिंह गौर व रोहित दुवे व सभी पदाधिकारियों के सहयोग से हो रहा है.

  इस मौके पर अखिलेश सिंह, हर्षराज सिंह, जीवेंद्र श्रीवास्तव व आशीष सिंह वोडा के साथ सभी खिलाडी मौजूद रहे .

Comments

Published news

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र