हरदोई : शारदा नहर में नहाते समय युवक की डूबकर मौत ,शव लापता


04  जून, 2019 
हरदोई /सांडी  ,ब्यूरो 

 सोमवार की दोपहर हरदोई-साण्डी मार्ग पर शारदा नहर मे नहाने गया युवक नहर मे डूब गया काफी खोजबीन करने के बाद भी शव नही मिला शव की तलाश की जा रही है .

 आपको बता दें कि मो. रेहान (24)पुत्र मो. इदरीस अंसारी , मोहल्ला मुंशीगंज साण्डी के निवासी है. मृतक आधार कार्ड बनवाने के लिए  हरदोई गया था और रविवार की सुबह ही दिल्ली से वापस आया था मृतक छ: भाइयों में सबसे छोटा था जो दिल्ली की एक निजी कंपनी में काम करता था.    मृतक हरदोई-साण्डी मार्ग पर स्थिति शारदा नहर में हरदोई से वापस आते समय दोपहर मे नहाने लगा नहाते-२ रेहान नहर की धार में पहुँच गया और तैर ना पाने की वजह से नहर मे डूब गया डूबने की खबर किसी तरह परिजनो को पहुँची तो परिजनो मे कोहराम मच गया दोपहर से लगातार नहर मे शव की तलाश की जा रही है और सोमवार की सुबह तक जाल की मदद से शव की तलाश जारी रही लेकिन शव बरामद नहीं हुआ . 

फाइल फोटो 

 शारदा नहर के पास मौजूद परिजन व अन्य 

Comments

Published news

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र