ट्रक के अनियंत्रित होने से एक की दर्दनाक मौत, कई दुकानें भी टूटी- pressindia24

09 MAY, 2019

हरदोई, प्रेस इंडिया २४ |

 

कोतवाली लोनार क्षेत्र के जगदीशपुर चौराहे पर सुबह हरदोई की ओर से आ रहा लोड भरा ट्रक ने सांडी की ओर से आ रही पिकअप को बचाने के चक्कर में चौराहे पर राजेश पुत्र रामनिवास, सुभाष गुप्ता पुत्र छोटे भैया गुप्ता की 2 दुकानों में जा घुसा जिससे दुकानों मे काफी नुकसान हो गया | जिसमे कोतवाली लोनार के तेरिया निवासी रघुवीर कुशवाहा पुत्र मुनेश्वर(45) की ट्रक के नीचे दबने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई|

 आपको बता दें कि मृतक रघुवीर अपनी माता के दसवां व तेरहवीं करने के लिए पंडित से पूछने अपने बेटे के साथ अपने घर से न्योरादेव साइकिल से जा रहा था वह जैसे ही जगदीशपुर चौराहे पर पहुंचा वैसे ही उसके साथ हादसा हो गया जिसमें दबकर दर्दनाक मौके पर ही मौत हो गई और बेटा बाल-बाल बच गया| हादसा इतना भयानक था कि देखने वालों मे होश इड गए |

सूचना मिलने पर कोतवाली इंस्पेक्टर विनोद कुमार शर्मा व बावन चौकी प्रभारी कप्तान सिंह यादव ने फोर्स के साथ पहुंचकर  काफी मेहनत करने के बाद ट्रक के नीचे से मृतक को क्रेन से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया |


रिपोर्ट :संतोष कुमार 

Comments

सबसे अधिक पढ़ी जाने वाली खबरें

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने मुरादाबाद जेल में बंदियों व परिजनों के उत्पीडन पर कार्यवाही की माँग की, कार्यवाही न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी

व्यापारियों ने ली यमुना सफाई अभियान में शामिल होने की शपथ , यमुना भिक्षाटन महायज्ञ संपन्न

"सरदार विवेक सिंह कोचर" की आत्मा की शांति के लिए किया गया पाठ-भोग और अंतिम अरदास का आयोजन

एचएमएआई के होम्योपैथ डॉ. विलास डांगरे को पद्मश्री पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया - डॉ. ए.के. गुप्ता, महासचिव, एचएमएआई।

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

गंदगी से जूझ रही थी जनता , आप प्रत्याशी गौरव शर्मा ने घोंडा विधानसभा के सुदामापुरी में कराई सीवर की सफाई, मिला जनता का समर्थन

घोषणा पत्र में व्यापारियों के लिए अपना रुख स्पष्ट करें राजनैतिक दल - फेस्टा