द् फ्रेश फेस कार्यक्रम का आयोजन, बेटियों ने दिखाई दिलचस्पी- pressindia24

09 MAY, 2019

हरदोई, प्रेस इंडिया २४ |

 जनपद में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया,प्रतियोगिता दो राउंड में आयोजित की गई किड्स के दो राउंड थे जिसमें एथेनिक और वेस्टर्न राउंड में छोटे-छोटे बच्चों ने रैंप पर वॉक की और बड़ो ने ग्लैमर का जलवा बिखेरा |

 कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र 'मधुर' के द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ उसके उपरांत मॉडलिंग शो के दौरान बीच में सिंगिंग और डांसिंग का भी दौर चला सुल्तान एंड ग्रुप ने ग्रुप डांस की प्रस्तुति दी  आस्था त्रिवेदी की प्रस्तुति दर्शको ने खड़े होकर तालियां बजाई हरदोई के अधिराज सिंह कनिष्का दत्त और इप्शिता सिंह ने शोज  स्टॉपर  के तौर पर रैंप पर वाक किया कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका रितिक यादव mr एशिया यूनिवर्स व  सिमरन रनवे मॉडल.व निधि शुक्ल ने निभाई संचालन प्रयुस और चेतना शुक्ल ने किया | लड़को मे विराट सिंह गौर और लड़कियों मे रिया सिंह विजेता चुनी गई इनको सैशे और शील्ड देकर समानित किया |मॉडलिंग शो में हरदोई के अलावा लखनऊ और शाहजहांपुर के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया |

 कार्यक्रम के संयोजक आदर्श शर्मा और  प्रयुस ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया कार्यक्रम में अभय सिंह , रोनित , सूरज  ,कृष्णा आदि ने सहयोग  किया |


रिपोर्ट : आशीष सिंह 

Comments

Published news

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन