गेहूँ क्रय केंद्र शीघ्र क्रियाशील करें सुनिश्चित-जिलाधिकारी pressindia24






09 MAY, 2019
हरदोई, प्रेस इंडिया २४ |
 जिलाधिकारी पुलकित खरे ने अवगत कराया है कि गेहूं खरीद वर्ष 2019-20 हेतु कृषक हित एवं क्रय लक्ष्य की प्राप्ति को देखते हुए निम्न गेहूं क्रय केन्द्रों को स्थानांतरित करने एवं नवीन क्रय केन्द्र खोले जाने की अनुमति प्रदान की है। उन्होने बताया है कि पी0सी0एफ0 क्रय संस्था द्वारा क्रय विक्रय समिति माधौगंज एवं बिलग्राम में क्रय केन्द्र संचालित होगा और यहां केन्द्र प्रभारी छोटे लाल वर्मा होगें, इसी तरह एस0एफ0सी0 क्रय संस्था द्वारा एस0एफ0सी0 गिगयानी शाहाबाद में गेहूं क्रय केन्द्र संचालित किया जायेगा और यहां के केन्द्र प्रभारी नागेश्वर पाठक होगें।
 श्री खरे ने सम्बन्धित जिला प्रबन्धकों को निर्देश दिये है कि स्थानांतरित क्रय केन्द्रों पर समस्त आवश्यक व्यवस्थायें पूर्ण कराते हुए गेहूं क्रय केन्द्र शीघ्र क्रियाशील कराना सुनिश्चित करें।
रिपोर्ट : आशीष सिंह 

Comments

Published news

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन