सेक्टर मजिस्ट्रेट के विरोध में सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा ज्ञापन,बजरंग दल के सैकडों कार्यकर्ता सडक पर- pressindia24


03 MAY, 2019
हरदोई ,प्रेस इंडिया २४ |
जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में बजरंग दल के जिलाध्यक्ष देवव्रत मिश्रा  के नेतृत्व में बजरंगियों ने जमकर नारे बाजी कर सेक्टर मजिस्ट्रेट के विरुद्ध प्रदर्शन किया और एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया|


ज्ञापन में अपनी दो सूत्रीय मांगे रखी जिसमे पहली मांग सेक्टर मजिस्ट्रेट ने जिस तरह पोलिंग बूथ पर उनके कार्यकर्ता का भगवा रंग का कुर्ता उतरवा कर बेइज्जती की उसकी लिखित रूप से माफी मांगे व दूसरी ये है कि उसी सेक्टर मजिस्ट्रेट से भगवा कलर का अंगवस्त्र दिलवाए |
 पूरा मामला पाली नगर के एक मतदान केंद्र पर 29 अप्रैल को वोटिंग के दौरान उस समय अजीबो-गरीब वाक्या सामने आ गया जब एक पोलिंग एजेंट के भगवा रंग के कुर्ते को देख सेक्टर मजिस्ट्रेट भड़क उठे और भगवा रंग से खफा सेक्टर मजिस्ट्रेट ने उसका कुर्ता उतरवा दिया जब एजेंट ने विरोध करने का साहस किया तो उसको भगा दिया गया | इसकी जानकारी होते ही भाजपा मंडल अध्यक्ष की अगुवाई में तमाम भाजपाई पाली थाने पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया  जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर सेक्टर मजिस्ट्रेट के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की थी|
 मामले को लेकर बजरंग दल के जिलाध्यक्ष ने 3 दिन का अल्टीमेटम देकर कहा था कि यदि सेक्टर मजिस्ट्रेट ने माफी नही मांगी तो आंदोलन होगा जिसको लेकर अब बजरंग दल ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर अपनी मांगे रखी है और कहा है कि अगर प्रशासन कोई कार्यवाही नही करेगा तो दल के लोग आंदोलन करने के लिए विवश होगें |

 इस मौके पर अनुराग द्विवेदी'अन्नू' प्रांजल शुक्ला, विशु अग्निहोत्री, प्रशांत मिश्र ,अंकुर ,नवीन द्विवेदी के साथ सैकडों पदाधिकारी व अन्य मौजूद रहे |

रिपोर्ट  ‹ संतोष कुमार

Comments

Published news

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन