सामाजिक संगठन क्रांतिकारी जनसंघर्ष मोर्चा ने धूमधाम से मनाई वीर सावरकर की जयंती-pressindia24



28 मई, 2019
 हरदोई, प्रेस इंडिया २४, ब्यूरो |

  • अमर क्रांतिकारी विनायक दामोदर सावरकर की मनाई गई जयंती           
  • सामाजिक संगठन क्रांतिकारी जनसंघर्ष मोर्चा ने मनाई जयंती                                                       
  • नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ने संगठन के प्रति सजग रहने का दिया संदेश 

 मंगलवार को नगर स्थिति नुमाइश मैदान में सामाजिक संगठन क्रांतिकारी जनसंघर्ष मोर्चा द्वारा अमर क्रांतिकारी विनायक दामोदर सावरकर की जयंती मनाई गई | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष  उज्जवल भैया ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वीर सावरकर से प्रेरणा लेकर हिंदुत्व की विचारधारा का प्रचार प्रसार करने की अपील की |संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश विक्रम सिंह ने संगठन के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प दिलाया |

 नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष श्यामसिंह ने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का आवाहन किया , कहा कि आज विनायक सावरकर के जयंती पर प्रत्येक कार्यकर्ता उनके जीवन से प्रेरणा लें कि आने वाले समय में पूरी मेहनत लगन और दृढ़ संकल्प के साथ संगठन के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे और संगठन को नई ऊंचाई तक ले जाने का कार्य करें |    

 इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय सचिव व्योमेश बाजपेयी , मंडल महामंत्री शिवांशु गुप्ता , क्षत्रिय महासभा जिलाध्यक्ष मुकेश विक्रम सिंह , जिला उपाध्यक्ष दीपक सिंह गौर , जिला महा सचिव सौरभ शर्मा, जिला  मीडिया प्रभारी पौरूष पांडेय,  अजीत सिंह जिला उपाध्यक्ष अरुण सिंह , ब्लॉक अध्यक्ष अनुराग सिंह , ब्लॉक अध्यक्ष शाहाबाद अंकित शुक्ला , दिल्ली प्रभारी उज्जल गुप्ता , प्रदेश महामंत्री प्रवेश विक्रम सिंह , जिला मंत्री अमित सिंह , संगठन प्रचारक दिल्ली सुनील राठौर , नगर महामंत्री उत्कर्ष सिंह , रवि शर्मा ,दीपक जायसवाल , मयंक शुक्ला , रोहित शुक्ला , रोहित राठौर , हर्ष गुप्ता ,  मानवेंद्र प्रताप सिंह व रोहित मिश्रा के साथ सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे |

Comments

सबसे अधिक पढ़ी जाने वाली खबरें

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की

व्यापारियों ने ली यमुना सफाई अभियान में शामिल होने की शपथ , यमुना भिक्षाटन महायज्ञ संपन्न

"सरदार विवेक सिंह कोचर" की आत्मा की शांति के लिए किया गया पाठ-भोग और अंतिम अरदास का आयोजन

डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने मुरादाबाद जेल में बंदियों व परिजनों के उत्पीडन पर कार्यवाही की माँग की, कार्यवाही न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी

एचएमएआई के होम्योपैथ डॉ. विलास डांगरे को पद्मश्री पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया - डॉ. ए.के. गुप्ता, महासचिव, एचएमएआई।

विजय दशमी पर भारतीय कश्यप सेना के प्रदेश प्रभारी डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा की अगुआई में किया गया शस्त्र पूजन

घोषणा पत्र में व्यापारियों के लिए अपना रुख स्पष्ट करें राजनैतिक दल - फेस्टा