सामाजिक संगठन क्रांतिकारी जनसंघर्ष मोर्चा ने रक्त दान कर बचाई जिंदगी -pressindia24

28 मार्च, 2019 

हरदोई, प्रेस इंडिया २४, ब्यूरो |
 समाजहित में कार्य कर रहा संगठन अपनी पहचान के साथ-२ लोगों के सुख-दु:ख में हाथ साझा कर रहा है और हर प्रकार से संगठन के पदाधिकारी मदद करने के लिये साथ खडे है.
 आपको बता दें कि जनपद में  क्रांतिकारी जन संघर्ष मोर्चा के नाम से एक सामाजिक संगठन है जो लोगो की हर सम्भव मदद करने के लिये तैयार रहता है. इस संगठन के लोगों का गोसेवा  करने में विशेष योगदान रहा है जनपद की कई बे-सहारा पडी गायों का उपचार कराकर उन्हें नई जिंदगी देने का काम किया है.
 संगठन के जिला इकाई  के जिलाध्यक्ष योगेश विक्रम सिंह और टीम संरक्षक मुकेश विक्रम सिंह को प्राप्त सूचना पर उन्हें मालूम हुआ कि एक व्यक्ति गम्भीर चोटे से जूझ रहा है और उसे ब्लड की आवश्यकता है. इसी कडी में संगठन के पदाधिकारियों ने  जिला अस्पताल जाकर उस व्यक्ति से मिले और उसे ठीक कराने का भरोसा दिया.जिला अस्पताल में भर्ती सवायजपुर के भऊरहा निवासी रामनरेश से मिलकर उसे रक्त दिया.
 क्रांतिकारी जन संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारी विजय कान्त जी ने रक्तदान कर गरीब की जिंदगी बचाई और समाज के युवाओं को अपने संगठन के कार्यो से प्रेरित करने का काम किया और कहा हमारे संगठन के पदाधिकारी गरीब असहाय की मदद करने के लिए तैयार है.
 इस मौके पर मुकेश विक्रम सिंह  अमित कुमार सिंह ,निशांत सिंह, उत्कर्ष सिंह आदि लोग मौजूद रहे.



Comments

सबसे अधिक पढ़ी जाने वाली खबरें

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने मुरादाबाद जेल में बंदियों व परिजनों के उत्पीडन पर कार्यवाही की माँग की, कार्यवाही न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी

व्यापारियों ने ली यमुना सफाई अभियान में शामिल होने की शपथ , यमुना भिक्षाटन महायज्ञ संपन्न

"सरदार विवेक सिंह कोचर" की आत्मा की शांति के लिए किया गया पाठ-भोग और अंतिम अरदास का आयोजन

एचएमएआई के होम्योपैथ डॉ. विलास डांगरे को पद्मश्री पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया - डॉ. ए.के. गुप्ता, महासचिव, एचएमएआई।

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

गंदगी से जूझ रही थी जनता , आप प्रत्याशी गौरव शर्मा ने घोंडा विधानसभा के सुदामापुरी में कराई सीवर की सफाई, मिला जनता का समर्थन

घोषणा पत्र में व्यापारियों के लिए अपना रुख स्पष्ट करें राजनैतिक दल - फेस्टा