सरसों मडाई कर रहे किसान की थ्रेसर से कटकर दर्दनाक मौत-pressindia24

19 मार्च, 2019
हरदोई 18 मार्च.
  लोनार कोतवाली के  गदाईपुर गांव में थ्रेसर से सरसों की गहाई कर रहा किसान का अचानक हाथ व सर थ्रेसर की चपेट मे आने से मौके पर मौत हो गयी . आनन फानन मे थ्रेसर को बंद कर उसके शव को बाहर निकाला गया. मामले की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

 आपको बता दें कि गदाईपुर निवासी जगतपाल वर्मा (30) पुत्र चंदन वर्मा,खेती का काम करता था.परिवार में उसकी पत्नी के अलावा 7 बच्चे हैं. परिवार की रोजी-रोटी उसी से ही चलती है. सोमवार को किसान जगतपाल गांव किनारे खेतों में कटी पड़ी सरसों की गहाई करने निकला. परिजनों के मुताबिक ट्रैक्टर पड़ोसी गांव भदेऊना निवासी का बताया गया. गहाई  शुरू होने के बाद ट्रैक्टर चालक दूर जाकर बैठ गया. जगतपाल ट्राली पर चढ़कर थ्रेसर में सरसों की सूखी पौध डालने लगा इसी बीच अचानक वह थ्रेसर में गिर गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गयी. थ्रेसर से सरसों की जगह खून निकलता देख जगतपाल की पत्नी धनदेवी दंग रह गई और चीख-पुकार मचा दी जिससे चालक ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर बंद किया तब तक जगतपाल पूरी तरह से वह थ्रेसर की ब्लेडों में फसकर उसकी मौत हो चुकी थी. कड़ी मशक्कत के बाद उसके शव को निकाला गया. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिस पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है .

Report -SANTOSH KUMAR


Comments

Published news

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन