दूध से भरे टैंकर ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत-pressindia24

11 मार्च, 2019
हरदोई, प्रेस इंडिया २४ |
 संडीला कोतवाली क्षेत्र के उन्नाव रोड पर मदरसे के सामने संडीला की ओर जा रहे दूध से भरे टैकर ने बांगरमऊ की तरफ से आ रही बाइक में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिर पड़ा और टैंकर के पहिये के नीचे आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी जबकि बाइक पर पीछे बैठी करीब 10 वर्षीय बालिका मामूली रूप से घायल हो गयी .
हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड का फायदा उठाकर चालक टैंकर छोडकर फरार हो गया.मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया जब की घायल बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया .
 हादसे से डरी-सहमी बालिका कुछ बता नहीं पा रही है जिससे दोनों की सिनाख्त नहीं हो पायी है पुलिस टैंकर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश के साथ दोनों की शिनाख्त करने में जुटी है.

रिपोर्टर « संतोष कुमार

Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की