अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर ,बाईक सवार की हालत गंभीर,जिला अस्पताल रेफर-pressindia24

11 जनवरी ,2019

हरदोई ,(PI24)| कोतवाली कछौना के अंतर्गत लखनऊ-हरदोई राजमार्ग पर लायकखेड़ा गांव के पास शुक्रवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गम्भीर रुप से घायल हो गया.घायल युवक को 108 एम्बुलेंस से सीएचसी कछौना लाया गया जहॉ युवक की हालत काफी गंभीर होने के कारण सीएचसी कछौना में मौके पर मौजूद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल को रिफर कर दिया.
   मिली जानकारी के अनुसार अशोक कुमार (24) पुत्र अज्ञात सुरसा ब्लाक के किसी ग्राम का है.अशोक कुमार किसी काम से कछौना आ रहा था.तभी कछौना से 03 किमी पहले लायकखेड़ा गॉव के पास किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी.इस हादसे में वह बुरी तरह से घायल हो गया.अशोक कुमार की शादी जुलाई 2018 में थाना बघौली के ग्राम ककरहिया में हुई थी.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोटरसाइकिल नं UP30AQ 0757 में पीछे से टक्कर इतनी तेज गति से लगी थी कि बाइक सवार सड़क किनारे तड़प-तड़प कर उसके मुँह से झाग निकाल रहा था और मोटरसाइकिल सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ी थी.इस दौरान गांववाले व राहगीर उस तड़पते युवक को देखकर घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए. जिसके पश्चात ग्रामीणों व राहगीरों ने हादसे में तड़पते युवक को देखकर मानवता का परिचय देते हुए उन्होंने कछौना प्रभारी निरीक्षक जावेद अहमद व 108 एंबुलेंस को अपने फोन के माध्यम से अवगत कराया. जिसके पश्चात मौके पर कछौना पुलिस व 108 एंबुलेंस सेवा पहुंच गयी.वहां से घायल युवक को लेकर सीएचसी कछौना लाया गया.जहां सीएचसी कछौना में मौके पर मौजूद डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार करके जिला अस्पताल हरदोई रिफर कर दिया.

रिपोर्ट : संतोष कुमार

Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की