जनवरी माह में प्रथम थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनी समस्याएं, समस्याओं का किया निस्तारण-pressindia24

05 जनवरी ,2019

हरदोई ,PI24 टीम |शनिवार को जनवरी माह के प्रथम थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने थाना बघौली में जाकर फरियादियो की समस्याओ को सुना तथा विधिक कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देशित भी किया।
थाना समाधान दिवस में जमीन, नाली, खेत, खडंजा आदि से संबंधित मामले आए जिसमें एक मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्तरूप से थाने का निरीक्षण भी किया। जिसमें बन्दीगृह में लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन भी किया। थाना परिसर में खाली पड़ी जमीन को क्यारियो के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए |

Report : Ashish Kumar

Comments

Published news

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र