आग लगने से हुई मौत के बाद पूर्व चेयरमैन मनोज धामा ने की मुआवजे व दोषी बिजली अधिकारियो पर कार्यवाही की मांग

14 jan 2019
(रिपोर्ट: पंडित के बी स्वामी लोनी गाज़ियाबाद)
गाज़ियाबाद लोनी : डीएलएफ एसएलएफ में परिवर्तन पार्क के पास एक बिल्डिंग में आग लगने की भयंकर घटना घटी जिसपर पूर्व नगरपालिका चेयरमैन श्री मनोज धामा जी कीलोनी वासियों  के बीच पहुंचे तथा देखा कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण आज फिर से एक व्यक्ति काल के गाल में समा गया कॉलोनी वासियों ने मनोज धामा जी के सामने रोष व्यक्त किया एवं बिजली विभाग के खिलाफ नारे लगाए पूर्व चेयरमैन श्रीमान मनोज धामा जी ने लोगों से बात करते हुए कहा कि जो भी पीड़ित परिवार इस घटना में है उन लोगों के रहने के लिए लोनी नगर पालिका के द्वारा चलाए जा रहे शेल्टर होम मे व्यवस्था की जा रही है तथा पूर्व चेयरमैन मनोज धामा जी ने ₹50000 की आर्थिक सहायता पीड़ित परिवारों को अपनी तरफ से दी । पूर्व चेयरमैन मनोज धामा जी ने एसडीएम सत्येन्द्र कुमार जी से बात की तथा इस घटना के पीछे जिम्मेदार विद्युत विभाग के लापरवाह अधिकारियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने के लिए तथा पीडित परिवारों को उचित मुआवजा मिले ।
श्रीमान मनोज धामा जी ने सभी पीडित परिवार के लोगों से मुलाकात की तथा सभी को आश्वस्त करते हुये कहा कि वो हर समय सुख- दु:ख मे लोनी की जनता के साथ है ।
इस अवसर पर स्थानीय सभासद निशा ठाकुर व समाजसेवी मनीष ठाकुर ,भगत सिंह वर्मा, विशाल सिंह, अंजली सिंह सहित सैकड़ों की संख्या मे लोग उपस्थित रहे।

Comments

Published news

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन