गैस बिल्डिंग सिलेंडर मे धमाका ,दुकानदार घायल-pressindia24

30 दिसंबर ,2018

हरदोई PI24टी|कासिमपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गौसापुर नि. नहर पुल के पास साइकिल की दुकान है इसी दुकान में गैस बिल्डिंग का काम भी करता है |अचानक गैस बिल्डिंग का सिलेंडर मे धमाका हो गया जिससे शेर मोहम्मद घायल हो गया जिसका इलाज निजी चिकित्सक से चल रहा है  |
कासिमपुर थाना क्षेत्र के गौसापुर के निवासी शेर मोहम्मद  नहर पुल के पास साइकिल दुकान चलाता है।वह यहां गैस बेल्डिंग का काम भी काम करते है। रविवार को भी वह रोज की भांति अपनी दुकान पर थे और एक ग्राहक आने पर उसकी साइकिल में गैस वैल्डिंग कर रहे थे अचानक एक तेज धमाका हुआ और शेर मोहम्मद दुकान से काफी दूर जा गिरे। आसपास के लोगों ने जब धमाके की आवाज सुनी तो दौड़कर मौके पर पहुंचे तो हालत देखकर सन्न रह गए। धमाके की वजह से सिलेंडर टंकी के परखच्चे उड़ गए घायल शेर मोहम्मद का प्राथमिक उपचार कराया गया |

रिपोर्ट - संतोष कुमार

Comments

Published news

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन