भाजपा नेता अधिकारियों पर बनाते है नाजायज दबाव -मिश्र -pressindia24

20 Dec ,2018

हरदोई PI24| समाजवादी पार्टी व अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव आदर्श दीपक मिश्र ने कहा कि भाजपा का दंबग चेहरा आज फिर बेनकाब हो गया। आज भाजपा के कुछ नेता कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन देने के लिए अनुशासनहीनता करते हुए नजर आये | जिलाधिकारी को ज्ञापन देने वाले प्रमुख पाॅच लोगो के प्रतिनिधि मण्डल को डी.एम ने आमंत्रित किया लेकिन भाजपा नेताओ का अनुशासनहीनता का आलम यह था कि जिलाधिकारी को पूरी भीड़ के साथ कार्यालय के अन्दर घुसकर ज्ञापन देने पर अड़े थे जो कि घोर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। भीड़ अन्दर अनयंत्रित हो सकती थी और सरकारी सम्पत्ति व सरकारी दस्तावेज को भी नुकसान पहुॅच सकता था, जिसको देखते हुए जिलाधिकारी का भीड़ को अन्दर न घुसने का निर्णय उचित है तब भाजपा नेताओं की दंबगई ,गुण्डई और घोर अनुशासनहीनता का प्रदर्शन किया वह अनुचित था। जिससे कई अधिवक्ताओं और कलेक्ट्रेट में आने जाने वाले लोगो को कई घण्टो मुसीबत का सामना करना पड़ा। भाजपा नेताओं ने कई महापुरूषों के मुर्दाबाद के नारे भी लगाये जिन महापुरूषो का देश के सृजन में बड़ा योगदान है। भाजपा नेताओं ने अधिकारियों  पर नाजायज दबाव के साथ महापुरूषो का भी अपमान किया है, जो लोकतंत्र के लिए घातक है।

Report : Santosh Kumar ,Hardoi

Comments

Published news

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन