भारतीय किसान यूनियन ने कोतवाली का किया घेराव, सौंपा ज्ञापन

05 दिसंबर, 2018

हरदोई(शाहाबाद)|भारतीय किसान यूनियन लोकतान्त्रिक ने शाहाबाद कोतवाली का घेराव कर क्षेत्राधिकारी शाहाबाद को ज्ञापन सौंपा। उनकी मांगों में गन्ना मूल्य में बढ़ोत्तरी न करना,पुलिस द्वारा किसानों की ट्रालियों का जबरदस्ती चालान काटना एवं गन्ने की ओवरलोड ट्रकों को चलवाना जैसी मांगें शामिल रहीं।  
  इस अवसर पर भाकियू नेता प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान ने कहा कि सारे कानून पुलिस के गरीब किसानों पर ही लागू होते हैं न कि ट्रांसपोर्टरों व मिल मालिकों पर।
कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष श्यामू शुक्ला ने कहा कि गन्ना मूल्य में वृद्धि न कर के सरकार ने गन्ना किसानों को जोरादार तमाचा मारा है जिसके खिलाफ जल्द ही किसानों का हल्लाबोल होगा।
  जिला संगठन मंत्री संजीव शुक्ला, तहसील अध्यक्ष शाहाबाद राहुल मिश्रा, तहसील अध्यक्ष हरदोई ओमप्रताप सिंह 'भोले', उपाध्यक्ष शिवम पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष पिहानी सत्यवीर सिंह, विष्णू सिंह, डब्लू सिंह, देशराज सिंह आदि किसान नेता व किसान मौजूद रहे।

रिपोर्ट : आशीष सिंह

Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील