युवाआें की बेरोजगारी ,शोषण ,उत्पीडन तथा लोकतांत्रिक रक्षा हेतु नौजवानों की आवाज बुलंद करेगी NYRM
16 दिसंबर, 2018
आजमगढ़। राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच (एनवाईआरएम) के तत्वावधान में ‘युवा अधिकार महासम्मेलन एवं युवा पंचायंत‘ का आयोजन 17 दिसम्बर को नेहरू हाल में किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष शंशाक शेखर सिंह मुख्य अतिथि होंगे। इसमें युवा अधिकारों पर विस्तार से चर्चा होगी साथ ही युवा अधिकार को लेकर पूरे देश में मुहीम चलाने की रणनीति बनायी जायेगी।
शरद राय ने कहा कि शशांक शेखर सिंह का प्रयास युवाओं को एक मंच पर लाकर युवा अधिकारों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु युवा आयोग का गठन है। ताकि रोजगार के नाम पर आउटसोर्सिंग कंपनियों द्वारा युवाओं के शोषण, बेरोजगारी, उत्पीड़न तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा हेतु छात्र युवा हित में नौजवानों की आवाज को बुलंद किया जा सके। मंच का उद्देश्य युवाओं के प्रतिभा का सम्मान व जागरूक कर बिना राजनैतिक दबाव के युवाओं को एक मंच पर लाकर युवाओं की आवाज को बुलंद करना है।
शंशाक शेखर सिंह के नेतृत्व में उप्र समेत अन्य राज्यों में युवा अधिकारों को लेकर वृहद् युवा जागरूकता अभियान जारी है। आजमगढ़ के बाद जल्द ही प्रदेश स्तरीय एक व्यापक युवा आंदोलन राजधानी लखनऊ में आयोजित किया जायेगा। जिसमें सभी जिलों से हजारों की संख्या में युवा भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि युवा सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। कार्यक्रम पूर्वांह्न 11:30 बजे जजी के मैदान से शंशाक शेखर सिंह के नेतृत्व में अम्बेडकर प्रतिमा, गांधी प्रतिमा, भगत सिंह, महाराणा प्रताप, शिवाजी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर युवा अधिकार मार्च निकाला जायेगा।
कार्यक्रम का संयोजन लकी सिंह के द्वारा व अन्य कार्यकर्ता के सहयोग से किया जायेगा |
Comments
Post a Comment