ग्राम प्रधान ने पुलिस की मदद से दलित को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा

13 दिसंबर ,2018

हरदोई। कोतवाली सिटी के सरैयां गांव में प्रधान सर्वेंद्र गुप्ता की गुंडई सिर चढ़कर बोल रही है.बीती रात उसने गांव के एक दलित को बंधक बनाकर उसे बेरहमी से पीटा.पीड़ित ने आज एसपी आलोक प्रियदर्शी से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है.
कोतवाली सिटी के सरैयां गांव निवासी शिवकुमार पुत्र प्रहलाद ने बताया कि वह दलित विरादरी से ताल्लुक रखता है तथा उसके अनुसार 12 दिसंबर की रात वह अपने घर में सो रहा था.आधी रात में ग्राम प्रधान सर्वेंद्र गुप्ता दो पुलिस कर्मियों के साथ गाली-गलौज करते हुए घर में घुस आए और उसे बंधक बनाकर प्रधान सर्वेंद्र गुप्ता अपने मछली पालन के ऑफिस ले गए जहाँ पहले से मौजूद गांव निवासी राधे पुत्र खिम्मा के साथ मिलकर प्रधान व पुलिसकर्मियों ने बेरहमी से पीटा. उसके ऊपर रायफल की बट से भी वार किया गया. यही नहीं जातिसूचक गालियां देते हुए उसे जान से मार देने की कोशिश की गयी  पीड़ित ने एसपी को बताया कि एक मुकदमे में सुलह न करने पर उसके साथ प्रधान अत्याचार कर रहा है.इसमें स्थानीय कोतवाली की पुलिस भी प्रधान का साथ दे रही है.पुलिस अधीक्षक  को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है.

रिपोर्ट : आशीष सिंह

Comments

Published news

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र