प्रयागराज पहुंचकर पीएम मोदी ने संगम घाट पर किया पूजन ,साढे़ 4हजार करोड की परियोजनाओं का लोकार्पण...

16 दिसंबर ,2018

प्रयागराज ,PI24 टीम :पीएम मोदी आज प्रयागराज दौरे पर हैं। प्रयागराज पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी का स्वागत किया। इस दौरान उन्होनें प्रयागराज में कुंभ मेला नियंत्रण कक्ष के उद्घायन के बाद पीएम मोदी ने गंगा पूजन किया। इस दौरान उनके साथ सीएम योगी सहित भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडेय भी मौजूद रहे वहीं पीएम मोदी यहां एक जनसभा को भी संबोधित किया | वही इसके साथ ही वह पूरे कुंभ क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण करने निकल पडे  इसके साथ ही उन्होंने संगम क्षेत्र का भ्रमण भी किया। पीएम ने तकरीबन साढे़ 4 हजार करोड की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया |

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और राज्यपाल के साथ कुंभ मेला के लिए बनाए गए कमांड और कंट्रोल सिस्टम का उद्धाटन किया। साथ ही उन्होंने इस ऑफिस का निरीक्षण भी किया। यहां से 2019 में आयोजित होने वाले कुंभ मेला के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी  जा सके |

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'मैं पिछले डेढ़ वर्षों से विदेशों में जा-जाकर लोगों को कुंभ में शामिल होने का निमंत्रण दे आया हूं क्योंकि मैं भी अब उत्तर प्रदेश वाला हूं न।' पीएम मोदी ने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना है कि भारत की एक नई तस्वीर लेकर लोग वापस जाएं।
 
प्रयागराज में पीएम मोदी ने कहा, 'इन सुविधाओं के लिए मैं आपको बधाई देता हूं। इन परियोजनाओं से कुंभ में यहां कल्पवास करने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी।' उन्होंने कहा कि कुंभ को ध्यान में रखते हुए रेलवे मंत्रालय कई नई ट्रेनें चलाने जा रहा है। प्रयागराज के नए टर्मिनल को एक साल के भीतर बनाया गया है। इस टर्मिनल से यात्रियों की सुविधा तो बढ़ेगी ही, इसके साथ देश के अलग-अलग हिस्सों के साथ कनेक्टिवटी हो जाएगी।   
प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व की सरकारों पर हमला करते हुए कहा, 'पहले की तरह कच्चा-पक्का काम नहीं किया गया है। जिन चीजों का निर्माण किया जा रहा है, सभी चीजें अब स्थाई हैं। 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बना इंटिग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर, प्रयागराज की पौराणिकता के, आधुनिकता से संगम का प्रतीक है। यह समार्ट प्रयागराज का एक अहम सेंटर है। सड़क, बिजली से लेकर तमाम सुविधाएं इसी सेंटर से संचालित होंगी। सरकार का प्रयास है कि तप से तकनीकि तक, उसके हर पहलू का अनुभव दुनिया कर सके। अध्यात्म, आस्था, आधुनिकता की त्रिवेणी कितनी बेजोड़ हो सकती है, इसका अनुभव लेकर लोग यहां से जाएं।'

Comments

Published news

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र