10 वर्ष से फरार चल रहे 20 हजार के ईनामी को पुलिस ने दबोचा-PressIndia24

24 दिसम्बर ,2018


हरदोई,PIटीम । दस वर्ष पूर्व कलेक्ट्रेट परिसर से फरार हुए हत्यारोपी को अतरौली पुलिस ने दबोच लिया है। 

  घटना का खुलासा करते हुए एएसपी ज्ञानंजय सिंह ने एक वार्ता में बताया कि अतरौली कोतवाल ओ.पी तिवारी ने 10 साल से फरार चल रहे सजायाफ्ता हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। वह विगत 28 अक्टूबर 2009 को कलेक्ट्रेट में पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था। अतरौली के ही गोड़वा गांव निवासी अनूप तिवारी पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं उस पर 20 हजार का ईनाम भी दर्ज था।
बीती रात वह लखनऊ से अपने पिता को मिलने आ रहा था तभी इंस्पेक्टर ओपी तिवारी हेड कांस्टेबल सन्तोष सिंह, राजबहादुर सिंह, सुनील तिवारी, शशिपाल सिंह व कांस्टेबल अरुण यादव ने उसे पकड लिया |

रिपोर्ट : संतोष कुमार

Comments

Published news

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था