गौकशी के मामलें में 03 वांछित चढे पुलिस के हत्थे -PressIndia24

20 Dec ,2018

हरदोई PI24| गौकशी में वांछित चल रहे तीन लोगों को माधौगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों पर कछौना में तीन, देहात कोतवाली में दो और सुरसा में एक मामला दर्ज है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
  एसपी आलोक प्रियदर्शी, एएसपी ज्ञानंजय सिंह के कुशल निर्देशन में माधौगंज प्रभारी निरीक्षक और स्वाट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक अरविंद यादव ने तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम कमलू पुत्र झंडू बंजारा, बादशाह पुत्र हजारी निवासी ग्राम तकिया धर्मपुर थाना माधौगंज और अनवर पुत्र भूरे
निवासी बंजारा खेडा रहीमाबाद थाना मलिहाबाद बताया है। 24 अप्रैल को तीनों ने सुरसा के ग्राम तुतुबलपुर नहर के पास गौकशी की घटना को अंजाम दिया था। वहीं 22 नवंबर को लखाही गांव में सात आवारा जानवरों को पकड़कर उनकी गौकशी की थी। पुलिस ने बताया कि तीनों पर गौकशी के मामले में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

Report : Santosh Kumar ,Hardoi

Comments

Published news

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन