ग्रामीण महिला ने एडीओ पंचायत को पीटा ,दोनों ने थाने में दी तहरीर
29 नवंबर, 2018
हरदोई |जनपद में शौचालय निर्माण की जांच करने फरेंदा ग्राम पंचायत के मजरा चंद्रपुर पहुंची बीडीओ की टीम को बुधवार को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा। अभद्रता पर उतारू एक ग्रामीण को पटक देने से ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने एडीओ पंचायत पर ही हमला कर दिया। महिला चप्पल लेकर दौड़ पड़ी। बीडीओ से भी धक्कामुक्की की गई। बीडीओ और महिला ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए संडीला कोतवाली में तहरीर दी है।
कोथावां विकास खंड के मजरा चंद्रपुर में दोपहर को बीडीओ शमा सिंह अपनी टीम के साथ शौचालय निर्माण की जांच करनेे पहुंची। टीम में ग्राम सचिव और एडीओ पंचायत संतोष कुमार, सफाईकर्मी जयपाल और अनिल शर्मा शामिल थे। जांच के दौरान एडीओ पंचायत संतोष कुमार का गांव के सुंदरलाल पुत्र बद्दल से विवाद हो गया।
सूत्रों की मानें तो सुंदरलाल ने एडीओ से बदसलूकी कर दी। आरोप है कि एडीओ पंचायत ने उसे पटक दिया जिससे ग्रामीण भडक गये और हाथापाई की नौबत आ गई|
रिपोर्ट : संतोष कुमार
Comments
Post a Comment