सवर्ण चेतना सभा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बुद्धि शुद्ध करने के लिए किया यज्ञ
29 नवंबर, 2018
हरदोई(ब्यूरो) |शहर के नुमाइश चौराहा स्थित पंचमुखी हनुमान जी के मन्दिर के समक्ष सवर्ण चेतना सभा के बैनर तले वैदिक रीति-रिवाज के साथ बुद्वि-शुद्धि यज्ञ सम्पन्न हुआ|
कार्यक्रम का आयोजन छात्र संघ के जिलाध्यक्ष आदर्श मिश्रा एंव मण्डल महासचिव शिवम गुप्ता ‘छोटू’ बनिया के नेतृत्व में एंव प्रदेश अध्यक्ष आदर्श दीपक मिश्रा 'एडवोकेट' की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
सवर्ण चेतना सभा के प्रदेश अध्यक्ष आदर्श दीपक मिश्र ने कहा कि उ0प्र0 के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान हनुमान जी की संज्ञा जाति विशेष से की है कहा है इसकी संगठन घोर निन्दा करता है और हनुमान जी उन्हे शुद्वि-बुद्वि प्रदान करें। इसके लिए बुद्वि-शुद्धि यज्ञ करवाया गया। गुरू, ईश्वर और सन्त को किसी जाति धर्म से नही जोड़ा जा सकता है अपितु यह तीनो महान व्यक्ति सर्व समाज के है इनको किसी जाति में बांधना उचित नही है।
उ0प्र0 के मुख्यमंत्री को सर्व समाज से माफी मांगनी चाहिए और महज वोट को राजनीति फायदे के लिए भगवान की तुलना इस तरह ठीक नही है एक सन्त एंव ऐसे पद को धारण करने वाले व्यक्ति को शोभा नही देता है।
छात्र संघ के जिलाध्यक्ष आदर्श मिश्रा ने कहा कि यह यज्ञ उ0प्र0 के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए किया गया है कि भगवान हनुमान जी इन्हे बुद्वि-शुद्वि प्रदान करें। यदि हमारे भगवान के प्रति ऐसी टिप्पणी की तो हमारा समाज ऐसे कृत्य को बर्दास्त नही करेगा। मुख्यमंत्री जी से यह कहना चाहता हूॅ कि ‘‘हाथ बज्र और ध्वजा बिराजे ,कांधे मूंज जनेऊ साजे’’ |
इस मौके पर शिवम गुप्ता ‘छोटू’ बनिया मण्डल महासचिव व जिलाध्यक्ष योगेश सिंह व महिला सभा जिलाध्यक्ष प्रतिमा मिश्रा, अनूप दीक्षित प्रदेश संगठन मत्री, विजय पाण्डेय एडवोकेट सलाहकार, सुशील त्रिपाठी आदि ने यज्ञ में भाग लिया और उपरोक्त टिप्पणी की घोर निन्दा की।
Comments
Post a Comment