हरदोई : सडक पर गाय बॉधनें से नाराज युवक ने मारी गोली, घायल•••

०३ नवंबर, २०१८

हरदोई । अरवल थाना क्षेत्र के गांव में घर के सामने सड़़क पर गाय बांधने से गुस्साए युवक ने एक युवक को गोली मार दी। आनन-फानन में घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
  दरअसल, अरवल थाना क्षेत्र के छंगा पुरवा गांव के रहने वाले शिव सिंह ने अपने घर के सामने सड़क पर गाय को बांध दिया था। इसी दौरान सड़क से निकल रहे गांव के ही दबंग युवक नीरज ने सड़क पर गाय बांधने से मना किया, जिसको शिव सिंह ने अनसुना कर दिया। इसी को लेकर नीरज ने गली-गलौज शुरू कर दी और दोनों में बहस होने लगी।इस दौरान बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्साए नीरज ने शिव सिंह के सीने पर गोली चला दी, जो उसके कंधे में लग गई। घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। घटना के बाद आरोपी नीजर मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में परिजनों ने घायल शिव सिंह को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया।
  सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने दबंग नीरज के बारे में जानकारी ली। वहीं सूचना पर सीओ ममता कुरील भी अस्पताल पहुंच गई। सीओ ने घटना की जानकारी परिजनों से ली। पुलिस आरोपी नीरज की तलाश कर रही है।

रिपोर्ट : आशीष सिंह




Comments

Published news

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र