हरदोई : भारतीय जनता पार्टी ने सौरभ मिश्रा को हरदोई की सौंपी कमान•••

०२ नवंबर, २०१८

हरदोई । पिछले कई दिनों से भाजपा जिलाध्यक्ष के बदलाव की लेकर चल रही खबरों पर आखिरकार गुरुवार को मुहर लग गई और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने भाजपा जिलाध्यक्ष के नए नाम का ऐलान कर दिया।
  शाहाबाद विधानसभा के निवासी सौरभ मिश्रा 'नीरज' को भारतीय जनता पार्टी हरदोई का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है जो निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण शास्त्री की जगह लेंगे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं में शुमार किए जाते हैं और वह तेजतर्रार वक्ता भी हैं। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र अब तक भाजपा के जिलाध्यक्ष में सबसे युवा चेहरा हैं और बड़ी संख्या में युवाओं की वह पहली पसंद है। भाजपा शीर्ष नेतृत्व के द्वारा सौरभ मिश्रा को लोकसभा चुनाव से ठीक पहले संगठन की कमान देकर एक बड़ा दांव खेला गया है। अब आगे देखना होगा कि भाजपा का यह दांव कितना सटीक बैठता है और सौरभ लोकसभा चुनावों में भाजपा की नैया को पार लगाने का काम कर पाते हैं ।

रिपोर्ट   : संतोष कुमार




Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की