जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रधानमंत्री पं जवाहर लाल नेहरू को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
१४ नवंबर, २०१८
हरदोई। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर जिला महिला कांग्रेस कमेटी की सदस्या उत्तर प्रदेश सुनीता देवीे नें कैंप कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री की तस्वीर पर पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया उसके उपरांत विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
सुनीता देवी ने कहा कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री देश के सम्मानजनक प्रधानमंत्री थे जिन्होंने गरीब जनता का सदैव भला किया और देश को क्रांति की ओर आगे बढ़ाया तथा देश के प्रति महत्वपूर्ण योगदान दिया ।
विचार गोष्ठी को जिला महासचिव मीडिया प्रभारी भुट्टो मियां ने कहा की पूर्व प्रधानमंत्री बच्चों से बहुत प्यार करते थे और छोटे बच्चों से इतना लगाव था इनको "चाचा" नेहरू के नाम से पुकारा जाता था आज वह हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके प्रेम एवं भाव को देश कभी भुला नहीं सकता है इसलिए उनको हम हृदय से श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं ।
विचार गोष्ठी को ठाकुर गोविंद सिंह जिला महासचिव वृंदावन, बिहारी श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष ,ठाकुर रतन मोहन सिंह युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान निहाल गुप्ता , विकास शर्मा युवा कांग्रेस ,अनिल सिंह एडवोकेट ,विनोद गुप्ता ,संदीप कुमार/अंशु , जुबेर अहमद , तफज्जुल खान , उस्नूर अली ,निसार खां सदस्य पंचायत , इकबाल अहमद ,गंगा चरण सिंह जिला कोषाध्यक्ष ,अभिषेक सिंह उर्फ छोटू लोकसभा प्रभारी सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल, सोनू वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
हरदोई से संतोष कुमार की रिपोर्ट
Comments
Post a Comment