हरदोई : नकली शराब मामले में आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत, दो गिरफ्तार

०८ नवंबर, २०१८

हरदोई/पिहानी ।कोतवाली पिहानी पुलिस द्वारा कल शाम छापेमारी में बरामद की गई नकली शराब के प्रकरण में आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है । पूर्व ब्लाक प्रमुख जय प्रकाश गुप्ता व लक्ष्मी कांत उर्फ विपिन, दुलीचंद गुप्ता, त्रिभुवन और प्रकाश भारद्धाज के विरुद्ध भा०द०सं० अधिनियम एक्ट 1860 के तहत धारा 419,420,467,468,471 व 60 एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई जारी है। अब तक कुल नामजद आरोपित अभियुक्तों में दो की गिरफ्तारी हुई है । दुलीचंद और विपिन उर्फ लक्ष्मीकांत गिरफ्तार किए गए हैं और पुलिस अभिरक्षा में हैं।

रिपोर्ट : संतोष कुमार

Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की