हरदोई :दबंगों ने किया पुलिस टीम पर हमला, घायल

०९ नवंबर, २०१८

हरदोई (ब्यूरो) ।जनपद में गुरुवार देर शाम दबंगों ने छेड़छाड़ और मारपीट की सूचना पर पहुंची डायल 100 की टीम पर जानलेवा हमला कर दिया।घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।पुलिस ने ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड पर जानलेवा हमला करने और आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।         
  घटना थाना कोतवाली शहर इलाके के झबरापुरवा की है। जहां नन्हेलाल नाम के एक व्यक्ति ने 100 नंबर पर मारपीट और छेड़छाड़ की सूचना दी थी। सूचना पाकर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड चंद्रप्रकाश और राकेश कुमार मौके पर पहुंचे ।जहां पीड़ित को लेकर दोनों डायल 100 कर्मी आरोपियों के पास पहुंचे तो आरोपी दिनेश, जितेंद्र और दिनेश की पत्नी सावित्री देवी ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया।दबंगों ने पहले टीम पर पथराव किया और फिर होमगार्ड चंद्रप्रकाश को घेरकर लाठी डंडों से जमकर मारा पीटा ।
  इस दौरान साथी होमगार्ड राकेश कुमार ने मामले की सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दे दी जिसके बाद हमले की सूचना मिलते ही तमाम पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। लेकिन इसके पहले आरोपी फरार हो गए।   
  सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा और छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील