बरेली मंडल के पीएमजी ने प्रधान डाकघर का किया औचक निरीक्षण ,उपभोक्ताओं ने बयां की हकीकत

29 नवंबर, 2018

हरदोई। मुख्य डाकघर में व्याप्त अनियमितताओं की तमाम शिकायतों के बाद आज पोस्टमास्टर जनरल (PMG) ने औचक निरीक्षण किया। उनके यहां आगमन पर डांक अधीक्षक ने दिखावे के लिए सभी काउंटर शुरू करा दिए।
  आप को बता दे कि बरेली मंडल के पीएमजी आर0 के0बी सिंह ने इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक व आधार कार्ड काउंटर पर पहुंचकर उपभोक्ताओं से बातचीत की। सुबह से लाइनों मे लगे लोगों ने मुख्य डाकघर के भ्रष्टाचार व लापरवाही की उनसे शिकायत की हालांकि पीएमजी श्री सिंह दक्षिण भारत के हैं इसलिये वे हिंदी में बात नही कर सके।
  विदित हो कि बीते लंबे समय से प्रधान डाकघर में स्टाफ की कमी के चलते उपभोक्ताओं को सुविधाओं का लाभ उठाने में मशक्कत करनी पडती है वहीं डाक कर्मियों द्वारा उपभोक्ताओं से भ्रष्टाचार व दुर्व्यवहार किये जाने की तमाम शिकायतें मिलती रही हैं।
देखना यह होगा कि पीएमजी के निरीक्षण से आम नागरिकों को कितना लाभ मिलेगा जिससे आम लोगो को सहूलियत हो सके |

रिपोर्ट : संतोष कुमार


Comments

Published news

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र