शिवविहार मेट्रो स्टेशन के पास खुले है शराब के दो ठेके बाहर खुलेआम पी जाती है शराब
14 नवंबर 2018
(पंडित के बी स्वामी की रिपोर्ट)
दिल्ली : रिपोर्ट के अनुसार उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शिवविहार मेट्रो स्टेशन पर जहाँ मेट्रो के यात्री आते जाते है यात्रियों में महिलाएं, छात्र, छत्राएँ , आदि सभी होते है इसी जगह स्टेशन से लगभग दस मीटर के दायरे में दो सरकारी शराब के ठेके है जो कुछ बंद कर दिए गए थे लेकिन कुछ समय के पहले फिर खोल दिए गए यही पास में कुछ ही दूरी पर पुलिस बूथ भी है लेकिन खुलेआम कानून तोड़ने वालो पर कोई कानूनी कार्यवाही नही होती
यहाँ आलम ये है कि शराब खरीदने के लिए लोग अपनी गाड़ियों से सड़क पर विपरीत दिशा में धड़ल्ले से चलते है कोई भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है यही नही लोग यहाँ सड़क किनारे लगी खाने-पीने की ठेलियों पर खुलेआम शराब पीते देखे जा सकते है सड़क से महिलाएं,छात्र, छत्राएँ आदि आते जाते है जिन्हें खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है
गौरतलब हो की शिवविहार मेट्रो स्टेशन दिल्ली के थाना करावलनगर क्षेत्र के अंतर्गत आता है तथा यहाँ से चंद कदमो की दूरी पर शन्तिनगर गेट के बाद उत्तरप्रदेश के गाज़ियाबाद का बॉर्डर शुरू होता है तथा शिवविहार से लेकर शन्तिनागर गेट तक शराबियो का यही हाल रहता है जिससे यहाँ के लोगो का जीना मुहाल हो गया है
क्या दिल्ली की शान मेट्रो स्टेशन के पास शराब के ठेके शोभा देते है ? क्या सड़क पर खुलेआम शराब पीना क़ानूनी जुर्म नही है ? लेकिन प्रशाशन की नाक के नीचे ये सब हो रहा है और प्रशाशन इस सब की अनदेखी कर रहा है
खुलेआम शराब पीने वालों पर कोई कार्यवाही नही की जा रही है ?
Comments
Post a Comment