AIIMS ने दिल के ऑपरेशन के लिए दिया 6 साल आगे का समय, 3 माह की बच्ची के दिल में है छेद की समस्या
14 नवंबर 2018
दिल्ली : देश के सबसे बड़े अस्पताल AIIMS की चिकित्सा व्यवस्था की पोल खोलती है ये खबर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फरीदाबाद के रहने वाले अजय कुमार की एक तीन माह की बच्ची नैनसी के ऑपरेशन के लिए 6 साल आगे की तारीख दी है बताया जा रहा है कि मासूम बच्ची के दिल में छेद है जिसका इलाज कराने परिजन उसे भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान AIIMS लेकर गए थे
इस घटना को देख कर लगता है कि देश के सबसे बड़े अस्पताल की हालत क्या है यदि गंभीर बीमारियों में इतनी लंबी तारीख दी जायेगी तो क्या इलाज कराने के लिए मरीज जीवित रहेगा भी या नही
ये एक मामला है जो प्रकाश में आया है ऐसे कितने ही मामले होंगे जो प्रकाश में नही आते होंगे अगर आप कभी AIIMS जा कर देखेंगे तो आपको दिखाई देगा की देश के कोने कोने से लोग इस अस्पताल में इलाज कराने आते है यहाँ दिल्ली के बाहर से आये मरीजों के रुकने के लिए विशेष व्यवस्था नही है जिसके कारण सैकड़ो मरीजो को सड़क किनारे फुटपाथ पर सोना पड़ता है केवल इलाज के इंतज़ार में या अस्पताल में भर्ती होने के इंतज़ार में
एक मासूम बच्ची जो की गंभीर अवस्था में हो उसे ऑपरेशन के लिए 6 साल आगे का समय देना बेहद शर्मनाक मामला है ।
बाद में इस बच्ची को एक एनजीओ की मदद से मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उसका इलाज चल रहा है हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि फरीदाबाद निवासी अजय कुमार की तीन माह की बेटी नैनसी के दिल में छेद है चिकित्सा की भाषा में इसे लार्ज वीएसडी व पल्मनरी आर्टरी हाईपरटेंशन कहते है ।
Comments
Post a Comment