अस्पताल के आईसीयू में नाबालिग से गैंगरेप, पीड़िता ने कंपाउंडर समेत 5 लोगो पर लगाया आरोप

बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली से एक शर्मनाक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है रिपोर्ट के अनुसार एक अस्पताल के आईसीयू में वेंटिलेटर पर पड़ी हुई एक नाबालिक किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना का मामला सामने आया है कहा जा रहा है कि नाबालिक को 5 दिन पहले सांप ने काट लिया था जिसके बाद उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया पीड़िता के  इलाज के दौरान इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया पीड़िता के अनुसार रात के वक्त आईसीयू में जब वह अकेली थी उस दौरान  कंपाउंडर व उसके चार अन्य साथियों ने उसे नशे का इंजेक्शन दे दिया यही नहीं जब नाबालिग ने इंजेक्शन का विरोध किया तो आरोपियों ने बर्बरता दिखाते हुए उसके हाथ पैर और मुंह को बांध दिया तथा उसके साथ हैवानियत का खेल खेला
संभव था कि यह घंटना दब जाती लेकिन यह मामला तब प्रकाश में आया जब पीड़िता ने इस घटना की जानकारी अपनी दादी को दी दादी ने अपने कर्तव्य का निर्वाह करते हुए पुलिस को तुरंत सूचना दी सबसे हैरानी की बात यह है कि इस गंभीर मामले में अभी तक कोई भी गिरफ्तार नहीं किया गया है पुलिस इस मामले को गंभीरता से नही ले रही है इस मामले में एसपी सिटी का कहना है किशोरी के बयान के आधार पर अस्पताल के स्टाफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है तथा मामले की जांच की जा रही है पुलिस के आलाधिकारी अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुटे है  इस मामले में अस्पताल प्रशासन कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है पुलिस ने अभी तक आरोपियों को हिरासत में नहीं लिया है सवाल है कि क्या पीड़िता को न्याय मिलेगा ?

Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की