बावन में 43वाँ श्री शतचंडी महायज्ञ का किया गया शुभारम्भ

२४ नवंबर, २०१८

हरदोई। बावन मे श्री शतचंडी महायज्ञ का शुभारम्भ हो गया है विद्यालय के प्रबंधक श्री कृष्ण पहलवान ने बताया कि यज्ञ के बाद रहस्य लीला और चौबीस कुण्डलिय गायत्री महायज्ञ का आयोजन होगा। शुक्रवार को आचार्य सत्य प्रकाश व श्याम  तिवारी ने वेद मंत्रों के साथ यज्ञ का शुभारंभ किया।
  श्री शतचंडी महायज्ञ में को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। वैदिक मंत्रोच्चार की गूंज, हवन, पूजन, आरती के भव्य आयोजन से क्षेत्र देवीमय हो गया है। सुबह के कार्यक्रम में दुर्गा शप्तशती पाठ, हवन आदि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर जीवन को धन्य किया।
आचार्य ने यज्ञ महिमा को बताते हुए कहा कि मां दुर्गा शक्ति की देवी हैं। मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए जिस यज्ञ विधि को पूर्ण किया जाता है, उसे शतचंडी यज्ञ कहा जाता है। यज्ञ को सनातन धर्म में बेहद शक्तिशाली वर्णित किया गया है। आचार्य  ने कहा यज्ञ की पवित्र अग्नि के माध्यम से हम जो आहुति डालते हैं वो देवताओं तक पहुंचती है और देवता हमें आशीर्वाद देते हैं।
इस मौके पर शैलेंद्र सिंह ,जगरूप यादव, राधेश्याम तिवारी जिला उपाध्यक्ष संदीप शुक्ला,पुनीत मिश्रा,राजेशशर्मा,शिशु मिश्रा,निशीत शुक्ला ,राकेश मिश्रा ,पवन मिश्रा ,गोल्डन मिश्रा आदि गणमान्य लोग मौजूद थे ।

रिपोर्ट : संतोष कुमार

Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की