बस नहर में गिरने से 25 लोगो की मौत , मरने वालो में ज्यादातर स्कूली बच्चे

24 नवंबर 2018
कर्नाटक : मंडया जिले में में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया पांडवपुरा के अंतर्गत कंकणमर्दी में दोपहर को एक बस नहर में गिर गई इस हादसे से लगभग 25 लोगो के मारे जाने की खबर है मृतकों में ज्यादातर स्कूली बच्चे है घटना से इलाके में हड़कम्प मचा हुआ है घटना के वक्त बस मंडया से पांडवपुरा जा रही थी जो कि अचानक नहर में समा गई इस बस में स्कूल के बच्चे थे जो स्कूल से वापस लौट रहे थे
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व बचाव टीम ने मौके पर पहुंच कर राहत कार्य शुरू किया दुर्घटना के कारणों की जाँच जारी है
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमार स्वामी ने दुर्घटना पर शोक जताया तथा मृतकों के परिवार को पांच-पांच लाख रूपए देने का ऐलान किया इस घटना से देश भर में शोक की लहर दौड़ गई है  मृतकों के परिवार शोक व दुःख में डूबे हुए है जिनके मासूम बच्चे दुनिया छोड़ कर चले गए उससे दुःखद और कुछ नही हो सकता

Comments

Published news

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र