22 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक होगे सम्मानित -जिलाधिकारी

१३ नवंबर, २०१८

हरदोई ।जिलाधिकारी पुलकित खरे ने अवगत कराया है कि 14 नवम्बर को 'बाल दिवस' के अवसर पर भारत सरकार द्वारा स्वच्छता विद्यालय पुरस्कार के तहत जनपद के 22 विद्यालयों के प्रधानाचार्यो को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा तथा बाल दिवस में राजकीय इण्टर कालेज हरदोई में 11 बजे से विज्ञान प्रर्दशनी का उद्घाटन भी किया जायेगा।
  उन्होने बताया कि बाल दिवस पर ब्लाक बावन के प्राथमिक विद्यालय झरोईया में उनके द्वारा एवं जूनियर हाई स्कूल कत्यौना खेड़ा में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रधानाचार्यो को प्रमाण पत्र वितरित किये जायेगें। श्री खरे ने बताया कि इसके साथ ही ब्लाक शाहाबाद के 11 विद्यालय, सण्डीला के 03, बावन के 04 तथा कछौना, भरखनी, टड़ियावां, हरियावां के एक-एक प्रधानाध्यापक को सम्बन्धित क्षेत्र के मा0 जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रधानाचार्यो को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।

रिपोर्ट :आशीष सिंह

Comments

Published news

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र