भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 नवंबर को 'कमल संदेश बाईक रैली' की तैयारिया पूरी

१६ नवंबर, २०१८

हरदोई।पूर्व सांसद एवं भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य नरेश अग्रवाल ने गुरुवार को बाबू छेदा लाल बरात घर में आयोजित एएसवीवी इंटर कालेज के बूथ कार्यकर्ता सम्मान समारोह में कहा कि किसी भी दल व चुनाव की रीढ़ कार्यकर्ता होता है कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि है। मतदान केंद्रों पर कार्यकर्ता ही नेता को चुनाव जिताता है, इसलिए कार्यकर्ताओं का आज जो कार्यक्रम सम्मान समारोह किया जा रहा है।
आपको बता दें कि 17 नवंबर को सी0एस0एन पी0जी0 कालेज मे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शहर से लेकर गाँव तक के लोग भाग लेगेंभारतीय जनता पार्टी के शीर्ष स्तर से जारी निर्देश के क्रम में 'कमल संदेश बाईक रैली'कार्यक्रम कराया जा रहा है। कार्यकर्ताओं से यह भी कहना है कि आगामी लोकसभा चुनाव-2019 में अभी से लगकर बूथ स्तर तक चुनाव की तैयारी करें व भाजपा के प्रत्याशियों को जिताकर केंद्र में दोबारा भाजपा की सरकार बनाएं और मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाएं। कार्यक्रम का संचालन श्री वसीम अहमद सिद्दकी एवं श्री अमित बाजपेयी ने संयुक्त रूप से किया ।

हरदोई से संतोष कुमार की रिपोर्ट।

Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की