14 नवंबर को बाल दिवस के रुप पं जवाहरलाल नेहरू को किया याद

१४ नवंबर, २०१८

हरदोई। बाल दिवस के अवसर पर क्षेत्र सांडी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय तेरापुरसौली में बाल दिवस के अवसर पर स्वेटर वितरण कार्यक्रम किया गया ।
  कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री राजेश अग्निहोत्री, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव  व खंड शिक्षा अधिकारी राजेश चतुर्वेदी द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा का माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया। श्री अग्निहोत्री द्वारा अपने प्रथम संबोधन में प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के संबंध में प्रकाश डाला। श्री चतुर्वेदी द्वारा बच्चों को अच्छे ढंग से रहने व पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। राजेश मिश्र ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।वहीं विकास क्षेत्र सांडी के प्रा0वि0 तड़ौरा में बालदिवस धूमधाम से मनाया गया। पं जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यापर्ण कर बच्चों को उनके व्यक्तित्व के विषय मे बताया गया। इसके साथ ही अध्यापकों व बच्चों द्वारा केक काटकर व सहर्षोल्लास के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। दौड़, लम्बी कूद कबड्डी आदि खेल भी बच्चों को खिलाये गए। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक चन्द्रपाल, सहायक अध्यापक अजीत शुक्ल, विजय वर्मा, विनोद कुमार एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट :आशीष सिंह

Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की