नकली मिलावटी खून बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश , आठ यूनिट नकली ब्लड बरामद

26 अक्टूबर 2018
लखनऊ : नकली खून के सौदागरों के गोरख धंधे का भंडाफोड़ हुआ है सिलाइन वाटर मिला कर बेचते नकली खून
लखनऊ एसटीएफ ने गुरुवार को दो अस्पतालों में छापा मार पर लागभग आठ यूनिट मिलावटी ब्लड बरामद कर लिया एसटीएफ की टीम गिरोह के नेटवर्क का पता लगाने के लिए अस्पताल के ब्लड बैंक की फाइलें खंगालने में लगी है तथा कर्मचारियो से पूछताछ जारी है
जानकारी के अनुसार ये लोग गरीबो,अनपढ़ लोगो को अपना शिकार बनाते थे यही नही नशा करने वाले लोगो की मजबूरी का फायदा उठाकर बिना खून की जाँच किये उनका खून खरीदते लेते थे तथा उसमे सिलाइन वाटर की मिलावट करके दुगने- तिगुने दामो में बेच देते थे जबकि सिलाइन की अधिक मात्रा होने से मरीज की जान को खतरा भी तो सकता था ।
बिना जाँच ख़रीदे गए खून में किसी भी बीमारी के होने का पता नही चलता तथा ये लोग ऐसे ही सिलाइन की मिलावट करके मरीजो को बेच देते थे  जिससे लोगो को गंभीर बीमारियों कर होने का खतरा बना रहता था एसटीएफ इस गिरोह की जानकारी खंगालने में लगा है कि इनका नेटवर्क कहा तक फैला है तथा ये लोग मिलावटी खून की कहाँ कहाँ सप्लाई देते थे ।

Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की