हरदोई : मोदी सरकार में संवैधानिक संस्थाएं सीबीआई ,सीवीसी के अधिकारों का हो रहा हनन -राजीव सिंह 'लोध'


27 अक्टूबर ,2018

हरदोई |जिला कांग्रेस कमेटी हरदोई द्वारा जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह 'लोध' के नेतृत्व में नुमाइश चौराहे पर 4:00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी का पुतला दहन किया गया और मोदी जी और योगी जी की सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई कार्यक्रम को संबोधित करते हुए   जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह लोध  ने कहा कि मोदी जी देश की संवैधानिक संस्थाओं सीबीआई और सीवीसी के अधिकारों का हनन कर रहे है देश के हालात इमरजेंसी जैसे हो गए हैं मोदी जी अपनी नाकामियो को छुपाने के लिए इस तरह की हरकत कर रहे हैं मोदी जी देश में तानाशाही लाना चाहते हैं अपने उद्योगपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए हैं सीबीआई और सीबीसी की स्वायत्तता पर चोट कर रह है |
   मीडिया प्रभारी भुट्टो मियां ने कहा कि मोदी जी जब से सत्ता में आये है लगातार संविधान को कमजोर कर रहे हैं देश के इतिहास को बदलने की साजिश कर रहे हैं
जिलाध्यक्ष एनएसयूआई अमलेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि मोदी राज में बेरोजगारी चरम पर है और करोड़ों युवा सड़कों पर हैं मोदी देश को कमजोर करने का काम कर रहे हैं झूठे ख्वाब और जुमलेबाजी से देशवासियों को गुमराह किया जा रहा है|जिला उपाध्यक्ष ओमेंद्र वर्मा ने कहा कि मोदी जी ने सीबीआई और सीवीसी संस्थाओं का गला घोटने का काम किया है |महासचिव अमीर अहमद ने कहा कि मोदी जी देश में भय का वातावरण बना रहे हैं देश के हालात  बेहद खराब है
नगर अध्यक्ष इंटक गोविंद सिंह ने कहा कि मोदी सरकार में संवैधानिक संस्थाएं ख़तरे में है ईश्वर मोदी सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करें |
  सेवादल प्रवक्ता राजाराम वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार अपने झूठ और जनता से वादाखिलाफी​ को छुपाने के लिए इस तरह की घृणित कार्य कर रही है मोदी सरकार की असलियत देशवासी जान गए हैं |
पुतला दहन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महासचिव पवन गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, शिव कुमार सिंह, जिला सचिव रियाज अहमद, अमीलुउद्दीन ,कमलेश कुमार, विकास शर्मा, वृंदावन बिहारी श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, मुकेश कुमार पासी, रामप्रकाश कुशवाहा, अरुण कुमार सिंह, राम गोपाल वर्मा, राजेश यादव, आशुतोष गुप्ता, देवेन्द्र विक्रम सिंह, अंकुर चन्देल एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

रिपोर्ट : संतोष कुमार





Comments

Published news

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र