पत्रकार रनजीत कश्यप को कश्यप वंशज सभा (सामाजिक संगठन) का राष्ट्रिय अध्यक्ष मनोनीत किया गया

16 अक्टूबर 2018
दिल्ली : ताज़ा खबर के अनुसार कश्यप समाज के शुभ-चिंतक व सर्वजन समता पार्टी व कश्यप वंशज सभा (सामाजिक संगठन)  के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदेश कश्यप ने संगठन की जिम्मेदारी पत्रकार रनजीत कश्यप को सौंप दी है एक बैठक के दौरान 10 अक्टूबर 2018 को उन्होंने रनजीत कश्यप को राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत करते हुए जल्द से जल्द राष्ट्रीय कार्यकारिणी बनाये जाने की बात कही तथा बैठक में सामाजिक विषयो पर भी चर्चा हुई जिसमें सामाजिक एकता एक महत्वपूर्ण विषय रहा समाज के लोगो को एक साथ एक मंच पर जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया तथा इस विषय पर भी जोर दिया गया कि विभिन्न विचार धाराओं के लोग सामाजिक मंच पर एक साथ आ कर समाज में अपनी भागीदारी प्रदान करें आदेश कश्यप जी ने कहा कि संगठन की जिम्मेदारी रनजीत कश्यप को सौंपने के बाद अब वे अपनी राजनैतिक पार्टी ससपा के कार्यक्रमो में ध्यान केंद्रित कर सकेंगे ।
बात चीत के दौरान तय किया गया कि सामाजिक एकता ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है इसके लिए प्रदेश व् जिला स्तर पर कार्यकारिणी के गठन पर बल दिया गया । आने वाले दिनों में समाज के लोगो को संगठन से जोड़ने का काम किया जायेगा तथा समाज को एक नई दिशा देने का प्रयास किया जायेगा ।
आपको बता दे की "कश्यप वंशज सभा" गैर राजनैतिक  संगठन है इसलिए समाज का हर व्यक्ति इस संगठन से जुड़ सकता है चाहे वो किसी भी विचार धारा का हो या किसी भी राजनैतिक पार्टी से सम्बन्ध रखता हो सामाजिक स्तर पर सब एक है 

Comments

Published news

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र