खबर का हुआ बड़ा असर - दिल्ली की घोंडा विधानसभा के विधायक श्री दत्त शर्मा ने चलाया सफाई अभियान उठाया कूड़ा

04 अक्टूबर 2018
दिल्ली : प्रेस इंडिया 24  की खबर का बड़ा असर हुआ है उत्तर-पूर्वी दिल्ली के घोंडा विधान सभा क्षेत्र में जगह-जगह फैली गंदगी व कूड़े के ढेर को लेकर हमने 1 व 2 अक्टूबर को खबर प्रकाशित की थी तथा आज की ताजा खबर के अनुसार घोंडा  विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री दत्त शर्मा ने इलाके में खुद ही सफाई अभियान की कमान संभाली है वो अपने कार्यकर्ताओं के साथ गोंडा विधानसभा क्षेत्र में सफाई अभियान चलाते हुए नजर आए तथा ट्रेक्टर में कूड़ा भरते नज़र आये ।
आपको बता दें कि दिल्ली में नगर निगम सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है जिसके तहत आज नगर निगम कर्मचारियों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर उग्र प्रदर्शन किया तथा उनके आवास के बाहर कूड़ा बिखेरा मौके पर भारी पुलिस बल तथा अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया था इसके बाद भी नगर निगम कर्मचारियों ने बैरिकेट्स को तोड़ दिया कथा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के निवास का घेराव किया दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार में विधायक अपनी मजबूरियों को दर्शा रहे हैं तथा सड़क पर खुद जाकर अपने हाथों से सफाई कर रहे हैं लेकिन यह सफाई वास्तविक है या केवल एक चुनावी हथकंडा है यह तो सफाई होने के बाद ही पता चलेगा किस क्षेत्र में कितनी सफाई हुई है नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल के चलते हैं दिल्ली सरकार प्राइवेट सफाई कर्मचारियों से भी सफाई करा सकती थी लेकिन नगर निगम और दिल्ली सरकार के बीच केस टकराव का खामियाजा दिल्लीवासियों को बहुत ना पड़ रहा है जहां देखो कूड़ा जहां देखो गंदगी जहां देखो बदबू जहां देखो मच्छर और भयंकर संक्रामक बीमारियों के जीवाणु विधायक जी का यह प्रयास प्रशंसनीय है लेकिन सबसे बड़ी बात है कि क्या वास्तव में यह सफाई अभियान है या केवल चुनावी दिखावा
 

Comments

सबसे अधिक पढ़ी जाने वाली खबरें

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने मुरादाबाद जेल में बंदियों व परिजनों के उत्पीडन पर कार्यवाही की माँग की, कार्यवाही न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी

व्यापारियों ने ली यमुना सफाई अभियान में शामिल होने की शपथ , यमुना भिक्षाटन महायज्ञ संपन्न

"सरदार विवेक सिंह कोचर" की आत्मा की शांति के लिए किया गया पाठ-भोग और अंतिम अरदास का आयोजन

एचएमएआई के होम्योपैथ डॉ. विलास डांगरे को पद्मश्री पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया - डॉ. ए.के. गुप्ता, महासचिव, एचएमएआई।

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

गंदगी से जूझ रही थी जनता , आप प्रत्याशी गौरव शर्मा ने घोंडा विधानसभा के सुदामापुरी में कराई सीवर की सफाई, मिला जनता का समर्थन

घोषणा पत्र में व्यापारियों के लिए अपना रुख स्पष्ट करें राजनैतिक दल - फेस्टा