हरदोई : शीघ्र ही खुलेगें अटल आईटी सेंटर व नमो एप्प का चलेगा महाभियान- सौरभ

20 अक्टूबर, 2018
  हरदोई |भाजपा की आईटी सेल हरदोई के ज़िला संयोजक सौरभ सिंह गौर ने विधानसभा वार संगठनात्मक संयोजकों की घोषणा कर दी है। ग़ौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र आई टी सेल की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सुनिश्चित की गई है।आईटी सेल ने इस बार ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक अपनी पहुंच बनाने व युवा वोटरों को लुभाने के लिए अपनी विशेष रणनीति तैयार कर ली है। इस संबंध में जून में ही बीजेपी प्रदेश आईटी के राष्ट्रीय संयोजक अमित मालवीय ने आईटी सेल के माध्यम से योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने की तैयारी कर ली थी। साथ ही आईटी की भूमिका और सहभागिता की तैयारी कर ली गई थी। ज़िला संयोजक सौरभ ने 154, सवायजपुर से विकास श्रीवास्तव, 155 शाहाबाद से इंदुशेखर अवस्थी, 157 गोपमाऊ से अंकित श्रीवास्तव, 158 सांडी से सचिन दीक्षित, 159 बिलग्राम से विशाल राठौर, 160 बालामऊ से राघवेंद्र सिंह, 161 संडीला से शिवम सिंह को संयोजक बनाया गया है। इसके अलावा विधानसभा वार मंडल संयोजक भी नियुक्त किए गए हैं।
  सौरभ ने बताया कि नेटवर्क को मज़बूत करने की तैयारी काफी पहले से चल रही थी। सोमवार को शेष एक विधानसभा व दोनों लोकसभाओं के संयोजकों की घोषणा की जाएगी। साथ ही अटल आईटी सेंटर व ज़िले वार 20 हज़ार ग्रुप बनाने की योजना है। उन्होंने बताया कि इसी महीने प्रादेशिक कार्यशाला का आयोजन भी किया जाएगा व 'नमो एप्प' का महाअभियान चलेगा। इसके अतिरिक्त्त विधानसभा वार फेसबुक पेज भी बनाया जाएगा जिसमें वे ज्यादा से ज्यादा लोगों को फॉलोअर बनाएंगे साथ ही आईटी सेल बूथ स्तर तक का वाट्सएप्प ग्रुप भी तैयार कर रही है। जिसमें भाजपा के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस ग्रुप के माध्यम से लोगों को पार्टी से जोड़ने के कार्य किए जाएंगे।

रिपोर्ट : संतोष कुमार

Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की