हरदोई :ऐजा में श्रीमद् भागवत कथा में श्रीकृष्ण और राधा की झॉकी सहित रंगारंग कार्यक्रम हुआ सम्पन्न, पूर्व प्रधान अनूप सिंह(कल्लू) ने रखी नींव, सहयोग करने मे आगे बढ़े ग्रामीण...

16 अक्टूबर, 2018
हरदोई (ब्यूरो) |जनपद मे बावन क्षेत्र के अन्तर्गत ऐजा ग्राम सभा में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का मंगलवार को छठाा दिन था | जिसमें कानपुर की पार्टी ने भाग लिया और झॉकियों के साथ अपने रंगारंग कार्यक्रम दर्शकों के सामने प्रस्तुत किये | आचार्य शोभित जी महाराज के मुखाग्नि से कथा श्रवण कर कार्यक्रम को आगे की ओर बढाया गया |उसके बाद कथा व्यास आचार्य कृष्ण मुरारी ने झॉकी शुरु करवायी |
  बताते चलें कि कानपुर से आई पार्टी में सौम्या व पूजा ने श्रीकृष्ण और राधा की भूमिका निभाई |श्रीकृष्ण और राधा के दर्शन के लिये बडी संख्या में दर्शक उमड पडे और दर्शन पाकर अपने आप को धन्य कहा |
जिससे भी पूछा हर किसी ने यही कहा कि मैने साक्षात प्रभु के दर्शन किये जिससे मेरा जीवन धन-धान्य हो गया |
  श्रीकृष्ण और राधा ने कार्यक्रम में चार -चॉद लगा दिया |हालाकि सबसे बडी बात यह है कोई भेदभाव न होकर सभी लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला |
इस अवसर पर सैकड़ों की  संख्या मेें बुजुर्ग ,महिलायें और बच्चोंं आदि के साथ राकेश सिंह (फौजी),लेखराज सिंह ,भानु सिंह ,बबलू सिंह, संतोष यादव, हरिनाम सिंह, रामशंकर यादव, ठाकुर यादव, पीके, नेमू यादव, नसीम, कामेश ,कमलकिशोर, आदि लोगो के साथ आस-पडोस केे लोग मौजूद  रहे |



Comments

Published news

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र