शिवसेना विधायक तुकाराम काते पर जानलेवा हमला , बाल-बाल बचे विधायक दो सुरक्षा कर्मी घायल

13 अक्टूबर 2018
महाराष्ट्र : मुंबई में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं यह आपको इस घटना से पता चलेगा खबर के अनुसार बीती रात मुंबई के मानखुर्द महाराष्ट्र नगर मेट्रो-3 के क्षेत्र में  शिवसेना के विधायक तुकाराम काते पर जानलेवा हमला हुआ हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया लेकिन विधायक की खुश किस्मती थी कि इस हमले में वह बाल-बाल बच गए तथा अन्य दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए घटना के वक्त विधायक महाराष्ट्र नगर के एक मंदिर में नवरात्रि के मौके पर दर्शन करने जा रहे थे तभी 5 से 6 लोगों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया लेकिन उनके सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बचा लिया विधायक तुकाराम कांटे ने इस हमले के लिए मेट्रो के ठेकेदारों को जिम्मेदार ठहराया है आपको बता दें कि मानखुर्द के महाराष्ट्र नगर में मेट्रो स्टेशन में शेड लगाने का कार्य प्रगति पर चल रहा था लेकिन यहां के स्थानीय लोगों को यह सरकार से काफी परेशानी हो रही थी इस समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने विधायक के साथ मिल कर एक मार्च भी निकाला था जिसके कारण शेड डालने का कार्य रोकना पड़ा । हमले के पीछे इसी रंजिश को बताया जा रहा है तथा हमले का आरोप मेट्रो के ठेकेदार पर लगाया जा रहा है ।

Comments

सबसे अधिक पढ़ी जाने वाली खबरें

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने मुरादाबाद जेल में बंदियों व परिजनों के उत्पीडन पर कार्यवाही की माँग की, कार्यवाही न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी

व्यापारियों ने ली यमुना सफाई अभियान में शामिल होने की शपथ , यमुना भिक्षाटन महायज्ञ संपन्न

"सरदार विवेक सिंह कोचर" की आत्मा की शांति के लिए किया गया पाठ-भोग और अंतिम अरदास का आयोजन

एचएमएआई के होम्योपैथ डॉ. विलास डांगरे को पद्मश्री पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया - डॉ. ए.के. गुप्ता, महासचिव, एचएमएआई।

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

गंदगी से जूझ रही थी जनता , आप प्रत्याशी गौरव शर्मा ने घोंडा विधानसभा के सुदामापुरी में कराई सीवर की सफाई, मिला जनता का समर्थन

घोषणा पत्र में व्यापारियों के लिए अपना रुख स्पष्ट करें राजनैतिक दल - फेस्टा